फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गया रेल थाने में सोना लूट घोटाला! थानेदार और चार सिपाही निलंबित, पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज

Wed, 31 Dec 2025 09:55 AM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

गया रेल थाना में हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में हुई एक करोड़ रुपये से अधिक की सोना लूट मामले में चौकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच में पता चला कि थानेदार राजेश कुमार सिंह और चार सिपाही खुद इस लूट में शामिल थे।
विज्ञापन
रेल पुलिस थाना गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया रेल थाना के थानेदार राजेश कुमार सिंह और चार सिपाहियों को सोना लूट कांड में शामिल पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। मामला 21 नवंबर को हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में कोडरमा-गया सेक्शन में हुई एक करोड़ से अधिक की सोना लूट से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, गया रेल थाना के थानेदार राजेश कुमार सिंह ने इस लूट का केस (334/25) अपने लिखित बयान पर BNS 309(4) के तहत दर्ज किया था। परत दर परत जांच में सामने आया कि इस घटना में थानेदार खुद भी शामिल था। इसके बाद राजेश कुमार सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया गया। साथ ही गया रेल थाना के चार सिपाहियों करण कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, रंजय कुमार और आनंद मोहन को भी निलंबित किया गया है। इन सभी पर पीसी एक्ट की धाराओं के तहत केस भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


लूट की यह वारदात कानपुर के सोना कारोबारी मनोज सोनी के स्टाफ धनंजय शाश्वत के साथ हुई थी। शाश्वत हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस से एक किलो सोना लेकर जा रहे थे।

पढ़ें:  यौन शोषण का आरोपी फिर मांग रहा दो लाख रुपये, मुजफ्फरपुर में इंसाफ के लिए भटकती रही पीड़िता
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, गया रेल पुलिस का क्षेत्राधिकार कोडरमा तक नहीं था। इसके बावजूद निलंबित पुलिसकर्मी और एक प्राइवेट व्यक्ति परवेज आलम तथा पूर्व चालक सीताराम को किसी ने सूचना दी कि शाश्वत सोना लेकर आ रहे हैं। इसके बाद ये लोग ट्रेन से गया से कोडरमा पहुंच गए। जब हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस कोडरमा में रुकी, तो उन्होंने शाश्वत को ट्रेन से उतारकर मारपीट की और सोने की बिस्किट लूट ली। घटना के बाद खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने पटना रेल एसपी को सूचना दी थी। इसके बाद पटना रेल पुलिस ने तीन डीएसपी की एसआईटी टीम बनाई। अभी इस मामले में और भी रेल पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना है। रेल एसपी ने थानेदार और चारों पुलिसकर्मियों के निलंबन की पुष्टि की है और कहा कि जांच आगे भी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें