बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम को जनता की जीत बताते हुए कहा कि इस बार चुनाव शांतिपूर्ण और स्वच्छ तरीके से संपन्न हुआ। गया जी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल और सुशासन की नीति पर विश्वास जताया है। बंगाल में इस बार लोकतंत्र की वास्तविक जीत हुई है। जनता बड़ी संख्या में घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब बंगाल की जनता विकास, सुशासन और स्थिर सरकार चाहती है।
विकास मॉडल को मिला समर्थन
बीजेपी की मेहनत रंग लाई
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की, जिसका परिणाम जनता के समर्थन के रूप में सामने आया।
जनविश्वास की जीत