गयाजी शहर के दिग्घी तालाब से शव निकालते पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित दिग्घी सरोवर में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह तालाब के पास पहुंचे लोगों ने पानी में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत डूबने से होने की आशंका है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।