फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पति बेटे को छोड़ने गया स्कूल, पीछे कमरे में झूल गई पत्नी; तीन साल की मासूम ने देखी मां की लाश

Tue, 05 May 2026 09:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

 Bihar News: गया के डेल्हा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद से परेशान 35 वर्षीय महिला रंजना कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति बेटे को स्कूल छोड़ने गया था, जबकि घर में मौजूद तीन साल की बेटी ने मां का शव फंदे से लटका देखा और पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती गयाजी पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में घरेलू कलह ने एक परिवार को तबाह कर दिया। खरखुरा भट्ठबिगहा मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सबसे दर्दनाक दृश्य तब सामने आया, जब तीन साल की मासूम बेटी ने अपनी मां को फंदे से लटका देखा और रोते हुए पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

घरेलू विवाद से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम
सोमवार को डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा भट्ठबिगहा मोहल्ले में इस दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। घरेलू विवाद से परेशान बताई जा रही महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान 35 वर्षीय रंजना कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती थी।

पति के बाहर जाते ही घर में अकेली थी महिला
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह महिला का पति अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गया था। इसी दौरान घर में अकेली महिला ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में मौजूद तीन साल की बेटी कुछ देर तक मां को आवाज लगाती रही, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो वह रोते हुए आसपास के लोगों को बुलाने लगी। पड़ोसी जब कमरे में पहुंचे तो महिला का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही डेल्हा थाना अध्यक्ष देवाज इंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह की बात आई सामने
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू कलह से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक मृतका के मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गरजते आसमान ने छीनी मासूमों की सांसें; मोतिहारी में आकाशीय बिजली से चार बच्चों की दर्दनाक मौत

मासूम बच्चों की हालत देख नम हुईं आंखें
घटना के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार सामान्य दिखता था, इसलिए इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया। वहीं मासूम बच्चों की हालत देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें