फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रामनवमी के जुलूस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, इन रास्तों से गुजरेगी शोभायात्रा; पढ़ें पूरी खबर

Sun, 06 Apr 2025 12:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar Police रामनवमी शोभायात्रा से पहले जिला प्रशासन ने ड्रोन से संवेदनशील इलाकों के छतों की तलाशी लेने का निर्देश दिया। जिले में तीन हजार अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम डॉ त्याग राजन एसएम और सीनियर एसपी आनंद कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनवमी के अवसर पर इस बार प्रशासन ने सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाव और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की निगरानी नियंत्रण कक्ष से की जाएगी, जिससे पूरे जुलूस मार्ग पर पैनी नजर रखी जा सकेगी।

विज्ञापन


ड्रोन से होगी असामाजिक तत्वों पर नजर
डीएम डॉ त्याग राजन एसएम व सीनियर एसपी आनंद कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही दंगा नियंत्रण दल और क्विक रिस्पॉन्स टीम भी सतर्क रहेंगी। ड्रोन कैमरों की मदद से भी भीड़ पर नजर रखी जाएगी।

शोभायात्रा रुट पर अधिकारियों ने किया निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा जुलूस मार्ग की सफाई और जल छिड़काव का कार्य भी पूरा कर लिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन


जुलूस मार्ग पर होगा ड्रोन सर्विलांस
जुलूस के सभी मार्गों को ड्रोन सर्विलांस बनाई गई है। जुलूस से पहले शहर के विभिन्न इलाकों में ड्रोन की सहायता से घरों की छतों की तलाशी ली जा रही है। ड्रोन कैमरा से जुलूस पर नजर रखी जाएगी। गया शहर के मुरारपुर, छत्ता मस्जिद, नादरागंज, अवगिल्ला, ढोलकिया गली समेत विभिन्न इलाकों में ड्रोन के माध्यम से पूरी बारीकी से निगरानी रखी जा रही है।

तीन हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती
रामनवमी जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के अलावे तीन हजार अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस जवानों के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे।

इन मार्गों से गुजरेगी शोभायात्रा
गया शहर के आजाद पार्क से शोभायात्रा निकालकर विभिन्न मार्ग से होते हुए नई गोदाम, मुरारपुर, काली स्थान, खैरात अहमद रोड, दवा मंडी, टिकारी रोड, स्वराज पुरी रोड, ढोलकिया गली, केपी रोड, जीबी रोड, बजाज रोड, रमना रोड, कोइरीबारी, नादरागंज, टिल्हा धर्मशाला, नवागढ़ी, चांद चौरा होते हुए विष्णुपद मंदिर के प्रांगण में शोभा यात्रा संपन्न होगा। गया सदर अनुमंडल में 130, शेरघाटी में 71, टिकरी में 8 और नीमचक बथानी में 3 शोभा यात्रा का लाइसेंस निर्गत किए गए हैं।

अफवाह से बचने के लिए जिला प्रशासन की अपील
प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी अफवाह से बचें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए, इसके लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें