फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: गया एयरपोर्ट पर कोलकाता जा रहे यात्री से 110 ग्राम सोना बरामद, नहीं मिले दस्तावेज, आयकर विभाग ने पकड़ा

Fri, 30 Oct 2026 03:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

गयाजी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से 110 ग्राम सोना बरामद किया गया। यात्री सोने से जुड़े वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर आयकर विभाग ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
गया एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से सोना बरामद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। सीआईएसएफ ने कोलकाता जा रहे एक यात्री के हैंड बैग से बिस्कुट के आकार का 110 ग्राम सोना बरामद किया। सोने से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर यात्री को कोलकाता एयरपोर्ट पर आयकर विभाग की हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन


दिल्ली से गया होकर कोलकाता जा रहा था
गयाजी एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली। दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट में गया पहुंचे और यहां से कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे मध्य प्रदेश निवासी एक यात्री के हैंड बैग से 110 ग्राम सोना बरामद किया गया। सोना बिस्कुट के आकार का था। जांच के दौरान यात्री सोने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

एक्स-रे बैगेज जांच में मिला सोना
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को गया एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ान के लिए प्री-एम्बार्केशन सुरक्षा जांच चल रही थी। इसी दौरान एक्स-रे बैगेज निरीक्षण मशीन में सीआईएसएफ के जवानों को यात्री के हैंड बैग में सोना होने का पता चला। इसके बाद बैग की जांच की गई, जिसमें 110 ग्राम सोना बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार: पटना में सडक पर उतरे अभाविप के कार्यकर्ता, 'लोकतंत्र बचाने और अराजकता रोकने की अपील

कोलकाता एयरपोर्ट पर आयकर विभाग की कार्रवाई
यात्री के पास सोने की खरीद या उसके स्वामित्व से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने के बाद मामला आयकर विभाग तक पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्री को हिरासत में लेकर आगे की जांच की गई। हालांकि बरामद सोने के स्रोत, उसे ले जाने के उद्देश्य और यात्री की भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बीच सुरक्षा सख्त
गयाजी एयरपोर्ट से इन दिनों म्यांमार और थाईलैंड जैसे देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का भी संचालन हो रहा है। ऐसे में एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां सोने, मादक पदार्थों और अन्य प्रतिबंधित सामान की अवैध आवाजाही रोकने के लिए निगरानी कर रही हैं। इस मामले में भी आगे की जांच के जरिए सोने के स्रोत और उससे जुड़े तथ्यों का पता लगाया जाना है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें