फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मौत भी जुदा न कर सकी दोस्ती, जाति की दीवार तोड़ एक ही कब्र में दफन हुईं दो सहेलियां

Fri, 11 Sep 2026 03:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

गयाजी के गुरुआ प्रखंड में तालाब में डूबने से दो 13 वर्षीय सहेलियों की मौत हो गई। अलग-अलग जाति के परिवारों से आने वाली सुप्रिया और सुहानी की दोस्ती को परिजनों ने आखिरी सम्मान देते हुए दोनों को एक ही कब्र में सुपुर्द-ए-खाक किया।
विज्ञापन
मृतिका सुप्रिया और सुहानी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड के नवावचक गांव में दो मासूम सहेलियों की मौत ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया। अलग-अलग जाति के परिवारों से आने वाली 13 वर्षीय सुप्रिया और सुहानी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद दोनों परिवारों ने समाज के लिए मिसाल पेश करते हुए बेटियों को एक ही कब्र में दफन किया। उनकी आखिरी विदाई ने इंसानियत और दोस्ती की ऐसी तस्वीर दिखाई, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है।

स्कूल से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

विज्ञापन

गुरुआ प्रखंड के नवावचक गांव निवासी मनोज चौधरी की 13 वर्षीय पुत्री सुप्रिया कुमारी और अमरेन्द्र यादव की 13 वर्षीय पुत्री सुहानी कुमारी आपस में गहरी दोस्त थीं। दोनों रोज की तरह स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रही थीं। रास्ते में तालाब के किनारे रुककर दोनों पैर धोने लगीं। इसी दौरान एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए दूसरी सहेली भी पानी में उतर गई, लेकिन दोनों पानी में डूब गईं।

एक-दूसरे को बचाने में चली गई जान
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में मातम पसर गया और हर किसी की आंखें नम हो गईं।

दोस्ती को मिला आखिरी सम्मान

विज्ञापन

सबसे भावुक पल तब आया, जब अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई। एक बच्ची चौधरी परिवार से थी, जबकि दूसरी यादव परिवार की बेटी थी। बावजूद इसके, दोनों परिवारों ने जाति के भेदभाव को दरकिनार कर अपनी बेटियों की दोस्ती को सबसे बड़ा सम्मान देने का फैसला किया। परिजनों और ग्रामीणों की सहमति से दोनों सहेलियों को एक ही कब्र में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।

ये भी पढ़ें- बिहार: भागलपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, सिर के पास मारी गोली; चंदे को लेकर विवाद की चर्चा

इलाके में बनी चर्चा, समाज के लिए छोड़ गईं संदेश
दो मासूम सहेलियों की यह आखिरी विदाई अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव के लोग कह रहे हैं कि जिन दो बच्चियों ने जीवनभर दोस्ती निभाई, उन्हें मौत भी अलग नहीं कर सकी। दोनों परिवारों के इस फैसले ने इंसानियत, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की है। उनकी दोस्ती समाज से एक सवाल भी पूछती है। जब दो मासूमों की दोस्ती में कभी जाति की दीवार नहीं थी, तो समाज में यह दीवार क्यों?

मृतिका की फाइल फोटो

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें