फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'लोकायन नदी का रौद्र रूप', तटबंध टूटा, खेत-खलिहान डूबे, गांवों में घुसा पानी

Sat, 23 Aug 2025 05:18 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद

सार

झारखंड में भारी वर्षा के कारण लोकायन नदी तीसरी बार उफान पर आ गई है। जहानाबाद के उदेरा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद नालंदा जिले के एकंगरसराय और हिलसा प्रखंड गंभीर रूप से प्रभावित हैं।
 
विज्ञापन
लोकायन नदी में फिर उमड़ा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का असर नालंदा जिले पर दिखने लगा है। फल्गु की सहायक लोकायन नदी एक बार फिर उफान पर है। शुक्रवार देर रात जहानाबाद के उदेरा बैराज से 1 लाख 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद एकंगरसराय और हिलसा प्रखंड में स्थिति गंभीर हो गई।
विज्ञापन


हिलसा प्रखंड के धुरी बीघा गांव में तटबंध टूट जाने से सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। वहीं, केशोपुर मिल्की के पास तटबंध में दरार आने से खतरा और बढ़ गया है। एकंगरसराय के केला बीघा गांव में नदी किनारे बने कई मकान पानी में समा गए। लोकायन नदी का पानी मिल्कीपुर के पास बिहार-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर भी चढ़ आया है, जिससे एक दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का असर दिखाई दे रहा है। सड़क संपर्क बाधित होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

पढ़ें: ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन किनारे खेत से युवक का अधजला शव बरामद, पास से पिस्टल भी मिली
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकायन नदी इस वर्ष तीसरी बार तबाही मचा रही है। जून और जुलाई के बाद अगस्त में भी नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुँच गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस बार कराया परसुराय प्रखंड अब तक सुरक्षित है। हिलसा के अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में सूखा राशन वितरण शुरू कर दिया गया है। तटबंध की मरम्मत के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं और संवेदनशील इलाकों में आपदा प्रबंधन दल को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें