फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गया जी में दिनदहाड़े 4.50 लाख की लूट, महिला घायल; बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे दंपती को बनाया निशाना

Sat, 13 Sep 2025 08:00 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

गया जी जिले में अपराधियों ने बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे दंपती से 4 लाख 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली। घटना में पत्नी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जी जिले में छिनतई और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने 4 लाख 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली। वारदात मेहता पेट्रोल पंप से ओवरब्रिज की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुनियादगंज थाना क्षेत्र के भेड़िया खुर्द निवासी संतोष सिंह, पिता स्वर्गीय रामलखन सिंह, शनिवार को मानपुर बाजार स्थित इंडियन बैंक से 4 लाख 50 हजार रुपये की निकासी कर अपनी पत्नी आरती देवी के साथ बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार अपराधियों ने घात लगाकर झपट्टा मारा और बैग सहित रुपये लूटकर फरार हो गए।

पढ़ें:  सुपौल नगर परिषद की बोर्ड बैठक, रिक्त भूमि कर-व्यवसायिक होल्डिंग टैक्स में छूट; अन्य योजनाओं की समीक्षा

घटना के दौरान संतोष सिंह की पत्नी आरती देवी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि अपराधियों ने बैंक से ही उनकी रैकी की थी। संतोष सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने बेटी की शादी में लिए कर्ज को चुकाने के लिए बैंक से पैसे निकाले थे।घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल अपराधियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें