फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जहानाबाद के काको में डायरिया का कहर, डीएम ने लापरवाही पर जताई सख्त नाराजगी

Sun, 03 Aug 2025 03:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद

सार

जहानाबाद जिले के काको प्रखंड में डायरिया का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले एक सप्ताह में कई लोग बीमार हुए हैं और कुछ की मौत की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
डीएम ने अधिकारियों की लगाई फटकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद जिले के काको प्रखंड मुख्यालय और आसपास के इलाकों में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते एक सप्ताह से जारी संक्रमण से कई लोग बीमार हो चुके हैं, वहीं कुछ लोगों की जान भी चली गई है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर मौत की पुष्टि अब तक नहीं की गई है। काको बाजार और मोहल्लों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कई पीड़ितों का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल, काको अस्पताल और प्राइवेट क्लीनिकों में चल रहा है। कुछ मरीज इलाज के बाद घर लौट चुके हैं, लेकिन संक्रमण का खतरा अब भी बना हुआ है।
विज्ञापन


डायरिया के प्रसार की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने रविवार को काको प्रखंड के प्रभावित इलाकों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मोहल्लों में फैली गंदगी और जलजमाव को देखकर नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद नगर पंचायत, पेयजल आपूर्ति और अन्य विभागों के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

डीएम ने कहा कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से केवल खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर समस्याएं जानीं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अधिकारियों से सफाई और स्वच्छ जलापूर्ति की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने शिकायत की कि जिस पानी की टंकी से आपूर्ति होती है, उसमें भी गंदगी है, जिससे डायरिया फैल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  रिमांड होम में बाल कैदी ने किया सुसाइड, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव; पांच दिन पहले आया था
विज्ञापन


डीएम ने मौके पर मौजूद सिविल सर्जन और अन्य अधिकारियों से तत्काल जरूरी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण की मांग की और चेतावनी दी कि यदि सतर्कता नहीं बरती गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। अलंकृता पांडे ने बरसात के मौसम में स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और कहा कि आगे ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें