फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तालाब से युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Sun, 17 Aug 2025 09:35 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गयाजी

सार

गयाजी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के पौवा गांव स्थित सौंड्रा बांध के पास तालाब से रविवार को 35 वर्षीय अजय चौधरी का शव बरामद हुआ।शव पर निशान और मुंह से खून निकलने की बात परिजनों ने बताई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के पौवा गांव स्थित सौंड्रा बांध के पास रविवार को तालाब से एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अजय चौधरी, पिता स्व. दासो चौधरी, निवासी पौवा (फतेहपुर) के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर फतेहपुर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत होता है, हालांकि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पत्नी प्रीति कुमारी ने आरोप लगाया कि अजय की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया। परिजनों का कहना है कि शव पर सीने में काले निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था।

ये भी पढ़ें: बिहार में 2747 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं! फटाफट इस लिंक से भर दें फॉर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, अजय चौधरी  समाज के जिलाध्यक्ष थे और समाज के अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें