फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दलाई लामा, अरुणाचल CM ने अंतर्राष्ट्रीय संघ फोरम का किया उद्घाटन; परंपराओं की आधुनिकता पर होगी चर्चा

Wed, 20 Dec 2023 01:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

International Union Forum Bihar: बोधगया में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय संघ फोरम का आयोजन किया गया है जो तीन दिन तक चलेगा। इसका उद्घाटन बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा और अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने किया। जानें क्या है अंतर्राष्ट्रीय संघ फोरम के आयोजन का उद्देश्य...।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय संघ फोरम बिहार में पहली बार आयोजित किया गया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय संघ फोरम का आयोजन किया गया है। बोधगया महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में बुधवार को बौद्ध धर्मगुरु 14वें दलाई लामा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू सहित विभिन्न देशों के संघ राजा व बौद्ध विद्वानों की संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय संघ फोरम का उद्घाटन किया गया। इसमें 33 देशों के बौद्ध धर्म गुरु विभिन्न वादों के विद्वान शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भारत, थाईलैंड, म्यांमार, बांग्लादेश, कंबोडिया, लाओस, श्रीलंका, तिब्बत, भूटान, नेपाल, वियतनाम, ताइवान, रूस, मंगोलिया, जापान और कोरिया सहित 33 देशों के 2,500 से ज्यादा बौद्ध विद्वान शामिल हुए।

विज्ञापन



 
परंपराओं की आधुनिकता पर होगी चर्चा
वक्ताओं में भिक्षु प्रो. गेशे नवांग सामतेन, भिक्षु यांगतेन रिनपोछे, प्रो. भिक्षु रालुवे पदमश्री थेरो, प्रो. भिक्षु चाव हवाई, प्रो. नाकाओ शिहोउ, कारलो लक्किस, बोधगया वटपा के महासचिव भिक्षु डा. रत्नेश्वर चकमा, भिक्षु वांगचुक दोरजे नेगी सहित कुल 46 वक्ताओं द्वारा तीन दिनों तक बौद्ध धर्म, पाली और संस्कृत भाषाओं की परंपराओं की आधुनिकता पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

 
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जटिल पहलुओं पर बातचीत को बढ़ावा देना और 21वीं सदी में बौद्ध धर्म की विकसित भूमिका का पता लगाना है। साथ ही बौद्ध धर्म की गहन शिक्षाओं पर चर्चा होगी। कार्यक्रम का समापन 23 दिसंबर को महाबोधि मंदिर परिसर में विश्व शांति प्रार्थना के साथ होगा।
विज्ञापन


समापन कार्यक्रम से पहले दलाई लामा सुबह को महाबोधि मंदिर के गर्भ गृह में विशेष पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का समापन करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें