फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पीएम मोदी के आगमन को लेकर गया जी जंक्शन पर कड़ी सुरक्षा, विभिन्न जिलों से 200 से अधिक जवानों की तैनाती

Thu, 21 Aug 2025 05:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar: आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रेलवे सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर गया पहुंचेंगे। इस दौरान वे बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे और वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत एक्सप्रेस और बुद्ध सर्किट मेमू ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी के आगमन को लेकर गया जंक्शन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेल पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई है। गुरुवार को आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और यात्रियों की कड़ी चेकिंग भी कराई।

गया जी जंक्शन पर तैयारियां पूरी

विज्ञापन

रेल प्रशासन की ओर से गया जंक्शन पर उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। मौके पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे के जीएम, डीआरएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। स्टेशन को विशेष रूप से सजाया गया है। मंच और पंडाल तैयार कर लिए गए हैं। इससे पहले अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का सफल ट्रायल भी किया गया। पीएम मोदी की सुरक्षा को देखते हुए पटना, राजेंद्र नगर, दानापुर, जहानाबाद और कोडरमा सहित विभिन्न जिलों से करीब 200 सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इनमें 11 एएसआई और 183 जवान शामिल हैं।

पढ़ें; नरकटियागंज में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, महिला दारोगा समेत दो रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड की मदद से निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रेलवे सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात हैं। यात्रियों की गहन चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा डॉग स्क्वायड की टीम से भी पूरे परिसर की जांच कराई जा रही है। स्टेशन की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें