फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Road Accident: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, चार लोगों की मौत

Fri, 29 Nov 2024 01:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

बिहार के जहानाबाद जिले में सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस दौरान कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसादी इंग्लिश दुना छपरा के पास अनियंत्रित होकर एक कार नहर में पलट गई। घटना गुरुवार देर रात की है। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये सभी लोग खतरे से बाहर हैं। मृतकों में दूल्हे के मौसेरे बहन-बहनोई भी शामिल हैं।

विज्ञापन


बता दें कि औरंगाबाद के एक प्रशासनिक पदाधिकारी ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा, जिसके अंदर से चीखने की आवाज आ रही थी। वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने सदर थाने को इसके बारे में बताया, तब पुलिस पहुंची। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मृत लोगों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के कामता गांव निवासी विरेंद्र महतो के बेटे रवि कुमार की शादी थी। कार से रिश्तेदार बारात में पटना जा रहे थे। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र प्रसादी इंग्लिश दुना छपरा के पास अनियंत्रित होकर कार नहर में पलट गई। कार में दूल्हे के मौसेरे बहनोई परमानंद अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ अपने दो वर्ष के बच्चे को लेकर बारात में जा रहे थे।कार में सात लोग सवार थे। बताया गया कि मृतक बोधगया के रहने वाले थे।

इस घटना में कामता गांव के रहने वाले विद्यापति मेहता की पुत्री प्रियंका कुमारी की भी मौत हो गई है। वहीं, उसकी मां बुरी तरह जख्मी है। मृतक परमानंद के रिश्ते में लगने वाले साले नवनीत कुमार और सविता देवी दोनों जख्मी हैं। दोनों कुर्था थाना क्षेत्र के बिथरा गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


घटना के बारे में जिले के डीएम कुमार गौरव ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता प्रदान की जाएगी। इस हृदय विदारक घटना के बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें