फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पीएम नरेंद्र मोदी के गया जी आगमन को लेकर रेल प्रशासन अलर्ट, डीआरएम ने तैयारियों का लिया जायजा

Wed, 20 Aug 2025 05:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar: डीआरएम ने कहा कि नई दिल्ली के लिए शुरू की जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। यह नॉन-एसी ट्रेन होगी, लेकिन इसमें यात्रियों को एसी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
डीआरएम ने लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 अगस्त को प्रस्तावित गया जी दौरे को लेकर रेल प्रशासन अलर्ट मोड में है। सुरक्षा के मद्देनजर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। इस दौरान पीएम गया जंक्शन से दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

बुधवार को डीडीयू मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीणा गया जंक्शन पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर गया जंक्शन के रेल अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। डीआरएम ने उद्घाटन समारोह की तैयारियों के साथ-साथ स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। गौरतलब है कि करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से गया जंक्शन को विश्वस्तरीय स्वरूप देने का काम चल रहा है।

अमर उजाला से खास बातचीत में डीआरएम उदय सिंह मीणा ने बताया कि भारत सरकार और भारतीय रेल लगातार यात्रियों के लिए नई सौगातें दे रही है। उन्होंने कहा कि 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया से गया-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और कोडरमा-वैशाली मेमू ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि गया जंक्शन के साथ-साथ अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ और दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) पर भी उद्घाटन समारोह आयोजित होगा।

विज्ञापन


पढे़ं:  गोपालगंज में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत, ईंट-भट्ठा संचालक पर कार्रवाई की मांग

डीआरएम ने कहा कि नई दिल्ली के लिए शुरू की जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। यह नॉन-एसी ट्रेन होगी, लेकिन इसमें यात्रियों को एसी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बिहार से बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग और छात्र दिल्ली आते-जाते हैं, उन्हें ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। इसके अलावा बुद्ध सर्किट के तहत बड़ी संख्या में गया आने वाले सैलानियों की सुविधा को भी ध्यान में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें