फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: ज्वेलरी दुकान में लगी भीषण आग, 40 लाख की संपत्ति जलकर हुई खाक; धुएं से फैली दहशत

Tue, 13 May 2025 05:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar: प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। फायर ब्रिगेड की टीम ने पूरी बिल्डिंग को खंगाला ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यक्ति अंदर फंसा तो नहीं है।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद शहर के व्यस्ततम धर्मशाला रोड स्थित एक आभूषण दुकान में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। हालांकि समय रहते पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले दुकान वाली बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल से धुआं निकलता देखा गया, जो कुछ ही मिनटों में लपटों में बदल गया।

विज्ञापन


आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। आग जिस इमारत में लगी, उसमें आभूषण की दुकान के अलावा एक कोचिंग संस्थान और अन्य दुकानें भी थीं। इस वजह से हालात बेहद गंभीर हो गए थे। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

धुएं से फैली दहशत, कुछ लोगों को हुई सांस लेने में तकलीफ
आग से उठे जहरीले धुएं ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास की दुकानों व घरों से लोग बाहर निकल आए। दमघोंटू धुएं के कारण कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


पढ़ें: परीक्षा देने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत; जानें    

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। फायर ब्रिगेड की टीम ने पूरी बिल्डिंग को खंगाला ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यक्ति अंदर फंसा तो नहीं है।

प्रशासन और पुलिस रही मुस्तैद
आग बुझाने के दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने भी तत्परता दिखाई। दुकान वाले इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग से मोड़ दिया गया, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा न आए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर दमकल कर्मियों के लिए रास्ता साफ कराया।
विज्ञापन


दुकानदार हुए बर्बाद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दुकान के मालिक प्रदीप ने बताया कि आग में सोने-चांदी के गहने, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, शोकेस और फर्नीचर पूरी तरह जल गए। उनका कहना है कि उनकी पूरी जीविका खत्म हो गई है और अब वह फुटपाथ पर आ गए हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना दमकल विभाग की जिम्मेदारी है, जिसकी अनदेखी लगातार हो रही है। यदि सख्ती बरती जाती, तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें