फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: नबीनगर के पूर्व विधायक के साथ कई पदाधिकारियों का इस्तीफा, चुनाव से पहले जदयू को दूसरा बड़ा झटका

Thu, 23 Oct 2025 08:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar Election 2025: अशोक कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी स्थानीय व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जाता तो वे इसका विरोध नहीं करते, लेकिन बाहरी उम्मीदवार के चयन के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है
विज्ञापन
जदयू में फिर इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को दूसरा बड़ा झटका लगा है। टिकट कटने से नाराजगी के चलते पहले रफीगंज के पूर्व विधायक और पार्टी के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह समेत पूरी जिला कमेटी ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों पार्टी पदाधिकारियों ने गुरुवार को एक साथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। वीरेंद्र कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में यह घोषणा करते हुए कहा कि इस बार पार्टी ने नबीनगर से पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र और शिवहर के विधायक चेतन आनंद को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन


पढ़ें: तेजप्रताप के पास एक BMW तो तेजस्वी के पास 17 लाख का सोना, लालू के बेटों में कौन कितना मालदार?

अशोक कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी स्थानीय व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जाता तो वे इसका विरोध नहीं करते, लेकिन बाहरी उम्मीदवार के चयन के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है, यही वजह है कि उन्होंने और उनके समर्थकों ने पदों से इस्तीफा दिया।

गौरतलब है कि वीरेंद्र कुमार सिंह एक बार सांसद और तीन बार नबीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। अब देखना होगा कि आने वाले समय में एनडीए के मतदाता क्या निर्णय लेते हैं और बाहरी उम्मीदवार अपने मतदाताओं को अपने पक्ष में कैसे ला पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें