फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics : सांसद खेल महोत्सव में खेला, उद्घाटन के दौरान बैडमिंटन कोर्ट में धड़ाम से गिरे पूर्व सांसद

Mon, 22 Sep 2025 04:46 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Aurangabad News : औरंगाबाद में सांसद खेल महोत्सव के उद्घाटन के दौरान भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह अचानक बैडमिंटन कोर्ट में फिसलकर गिर पड़े। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन चुनावी साल होने की वजह से इस घटना पर लोग मजेदार चुटकियां ले रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह अचानक बैडमिंटन कोर्ट में फिसलकर गिर पड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल का मैदान हो या सियासत का दंगल कब कौन सा दाव उलटा पड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। कुछ ऐसा ही सन्न कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है, सांसद खेल महोत्सव के कार्यक्रम से। जब नेता जी कोर्ट पर ही धड़ाम हो गए। लोगों को हंसी भी आई। शायद संतुलन नहीं बना पाए।
विज्ञापन




गौरतलब है कि सांसद खेल महोत्सव के उद्घाटन के दौरान औरंगाबाद के पूर्व भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह के साथ अजीबोगरीब वाकया हो गया। सोमवार को वे कार्यक्रम का उद्घाटन कर रहे थे। जैसे ही बैडमिंटन कोर्ट में खिलाड़ी ने रैकेट से कॉर्क हवा में फेंका और पूर्व सांसद उसे शॉट करने आगे बढ़े, तभी वे अचानक फिसलकर धड़ाम से गिर पड़े। तुरंत ही उनके अंगरक्षकों ने उन्हें संभाला। राहत की बात यह रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

आम जनता की चुटकी
गौरतलब है कि यह साल बिहार विधानसभा चुनाव का है और सितंबर के अंत या अक्टूबर के पहले सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की संभावना है। ऐसे में पूर्व सांसद के मैदान में गिरने की घटना पर लोग चुटकी ले रहे हैं कि “अभी तो खेल मैदान में धड़ाम हुए हैं, कहीं चुनाव मैदान में भी धड़ाम न हो जाएं।”
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Weather: शारदीय नवरात्र के पहले दिन बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
विज्ञापन

पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर उतर सकते हैं मैदान पर

चर्चा यह भी है कि पार्टी उन्हें औरंगाबाद जिले की किसी खास सीट से उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि पूर्व सांसद कई बार कह चुके हैं कि विधानसभा चुनाव लड़ने का उनका इरादा नहीं है, लेकिन अगर पार्टी नेतृत्व निर्देश देगा तो वे एक समर्पित कार्यकर्ता की तरह चुनाव लड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar News:  अडानी समूह को 1 रुपये प्रति एकड़ जमीन देने के खिलाफ माले का प्रदर्शन, लीज रद्द करने की उठी मांग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें