फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'पीएम मोदी ने विदेश में भारत की छवि मजबूत की', डिप्टी सीएम सिन्हा बोले; राहुल गांधी पर हमलावर

Sun, 21 Sep 2025 03:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar Election: विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भी दो बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर बताते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि नरेंद्र मोदी ने देश और विदेश में भारत की मजबूत पहचान बनाई है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भी दो बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने का मौका नहीं दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए और देश की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में इंटर छात्र लापता, संन्यासी बनने की इच्छा जताकर घर छोड़ गया पत्र; परिजन परेशान

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। देश की संस्कृति और परंपराओं के सम्मान को उन्होंने हमेशा प्राथमिकता दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर परिसर स्थित देवघाट पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण भी किया।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें