फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बच्चा चोरी के आरोप में युवक की जमकर हुई पिटाई, फिर लोगों ने किया पुलिस के हवाले

Fri, 03 Jan 2025 03:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक को लोगों ने पहले पकड़ा और फिर जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद युवक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी युवक को पकड़े हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ कर जमकर पीटा। पिटाई करने के बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के स्वराजपुरी रोड स्थित मखलौटगंज मोहल्ले में एक बच्ची अपने घर से निकलकर सामान लेने के लिए पास के दुकान गई थी। सामान लेकर वापस आ रही थी, उसी दौरान अचानक एक युवक बच्ची को पकड़कर अपने साथ ले जा रहा था। बच्ची युवक से छोड़कर भागने का प्रयास की, लेकिन भागने नहीं दिया, जिसके बाद बच्ची चीखने चिल्लाने लगी।

बच्ची के चीखने चिल्लाने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग एकजुट हो गए और युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दिया। उसके बाद घटना की सूचना डायल 112 की टीम को दिया गया। सूचना प्राप्त होते ही डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेते हुए स्थानीय थाना को सुपुर्द कर दिया। वहीं, हिरासत में लिए गए आरोपी युवक से स्थानीय थाना पूछताछ कर रही है। पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बच्ची के परिजनों के द्वारा कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से कुछ युवकों को घूमते हुए देखा जा रहा था और आज उसमें से एक युवक को बच्ची को पकड़कर ले जाते हुए रंगे हाथ धरदबोचा गया। उक्त युवक की पहचान मो. इरसाद खान के रूप में किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें