फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नवादा में खेत से लौटते वक्त युवक को करंट लगा, हुई मौत; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Tue, 03 Jun 2025 01:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar: प्रमोद के परिवार में पत्नी रूबी देवी और तीन बच्चे हैं। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रूबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा में आंधी-बारिश के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जिले के मेस्कौर प्रखंड के नगवेल गांव में करंट लगने से प्रमोद प्रसाद की मौत हो गई। वह 40 साल के थे। प्रमोद धनबाद में प्राइवेट नौकरी करते थे। दो महीने पहले ही वह अपने गांव लौटे थे।
विज्ञापन


सोमवार शाम वह अपने जानवर को लेकर खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में बिजली के खंभे के पास से गुजरते समय करंट की चपेट में आ गए। जिसके बाद वे मौके पर ही बेहोश हो गए।स्थानीय लोगों ने उन्हें देखा और तुरंत पीएससी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पढ़ें; बिजली विभाग की लापरवाही से बुझा घर का चिराग, करंट से 22 वर्षीय युवक की मौत; परिजन हुए बेसुध
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद के परिवार में पत्नी रूबी देवी और तीन बच्चे हैं। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रूबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार यही पूछ रही हैं कि अब बच्चों की देखभाल कौन करेगा। घटना की सूचना नगर थाना थानाध्यक्ष अविनाश कुमार को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें