गया जी जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत उचौली पंचायत के खैरा गांव में धान कटनी के दौरान करंट लगने से दो सगे चचेरे भाइयों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब खेत में धान कटनी के लिए बिजली का तार लगाया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, खेत में बिछाया गया बिजली का तार अचानक पास की पानी की टंकी में गिर गया। इसी दौरान सबसे पहले 20 वर्षीय गोलू यादव करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए उसका चचेरा भाई नीतीश कुमार यादव दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।