फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: आंधी-तूफान और बारिश ने मचाया कोहराम, तीन लोगों की मौत

Sun, 18 May 2025 01:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

गयाजी जिले में अचानक तेज आंधी, तूफान और बारिश आई। इस वजह से कई जगह नुकसान हुआ। एक दीवार गिरने से तीन लोग मर गए और कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
आंधी-तूफान और बारिश से घर का गिरा दीवार का मलबा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी जिले में अचानक आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने कई जगह तबाही मचा दी। इस दौरान दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। शनिवार दोपहर गुरुआ थाना इलाके के सिद्धार्थपुर गांव में खेल रहे तीन बच्चे आंधी-तूफान से बचने के लिए एक दीवार के पास खड़े हो गए। तभी अचानक दीवार गिर गई।
विज्ञापन


दीवार के मलबे तले दबे बच्चे रंजीत कुमार (10 साल), अर्जुन कुमार (7 साल) और विकास कुमार (6 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के पीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रंजीत कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी दो बच्चों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, नीतीश के 'राम' PK के साथ, आरसीपी सिंह जन सुराज में आए
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुआ थाना के उपरडीह गांव में भी दीवार गिरने से 50 वर्षीय रामुदित शर्मा की मौत हो गई। आंधी-तूफान और बारिश ने आमस थाना क्षेत्र में भी कहर बरपाया। महुआवां मोरहर नदी के पास जब एक मजदूर बालू लोड कर रहा था, तभी अचानक बिजली गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है जो मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के औरा गांव के रहने वाले थे। इन हादसों के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें