फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गया में एक ही रात पांच कार शोरूम में बड़ी चोरी, लॉकर तोड़कर लाखों रुपये ले भागे चोर

Sun, 16 Feb 2025 02:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

बिहार के गया जिले में चार कार एजेंसियों में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की। चोरों ने लॉकर तोड़कर नकदी उड़ा ली और पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरी की यह घटना गया के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ पांच कार शोरूम में हुई।
विज्ञापन
गया के कार शोरूम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में चार कार एजेंसियों में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सभी एजेंसियों के लॉकर तोड़कर लाखों रुपये ले कर चोर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने कार एजेंसियों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। यह पूरा घटनाक्रम बीती रात का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात गया जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ पांच चारपहिया वाहन के शोरूम में अज्ञात अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना के बाद सभी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिले के मगध यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के मटिहानी में स्थित टोयोटा कम्पनी के बुद्धा टोयोटा शोरूम, बोधगया थाना क्षेत्र के दोमुंहान के पास स्थित मारुति सुजुकी कम्पनी का कारलो नेक्सा शोरूम व मारुति सुजुकी का ही कारलो एरिना शोरूम, धनावा के पास स्थित किया कम्पनी के राज किया शोरूम में तथा मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के हवाईअड्डा के पास स्थित मारुति सुजुकी कम्पनी के डीएमसी शोरूम सहित कुल पांच चारपहिया वाहन शोरूम में चोरी की घटना ने गया पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। ये सभी घटना डोभी गया NH 83 पर ही स्थित सभी शोरूम में की गई। घटना की सूचना के बाद बोधगया एसडीपीओ सौरभ जायसवाल, सीटी एसपी रामानंद कुमार कौशल घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर शोरूम के कर्मचारियों से पूछताछ में जुटी है। 

सीटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि एक साथ पांच चारपहिया वाहन के शोरूम में चोरी की घटना सम्भवतः एक ही गिरोह के द्वारा घटना कारित की गई है। घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया है। वहीं शोरूम के कर्मचारियों से पैसे की चोरी का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल एजेंसियों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें