फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नदी में डूबने से बुझा परिवार का इकलौता चिराग, पांच वर्षीय बालक की मौत; परिजन बेसुध

Tue, 26 Aug 2025 07:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar: ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बालवीर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। रिसियप थानाध्यक्ष निशा कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में डूबने से एक परिवार का इकलौता बेटा बालवीर (5 वर्ष), पुत्र रंजीत शर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।

बहन के साथ खेलने के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बालवीर मंगलवार को अपनी बहन के साथ नदी किनारे खेलने गया था। खेलने के दौरान हाथ गंदे होने पर वह नदी में हाथ धोने गया, तभी पैर फिसल गया और तेज धारा में बह गया। यह देख उसकी बहन दौड़कर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

ग्रामीणों ने की तलाश, चार घंटे बाद मिला शव
सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की, लेकिन बालक का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर चार घंटे की मशक्कत के बाद शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर झाड़ी में फंसा मिला।

विज्ञापन


पढ़ें: शेखपुरा में जल्द खुलेगा शूटिंग रेंज, सांसद ने डीएम को जमीन तलाशने का दिया निर्देश

घर का इकलौता पुत्र था बालवीर

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बालवीर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। रिसियप थानाध्यक्ष निशा कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें