फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शिक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, वजह ये बताई जा रही, यहां मिला शव

Fri, 18 Apr 2025 03:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Teacher Commits Suicide: एक शिक्षक ने अपने किराए के मकान में अहलेसुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिससे गांव समेत पूरे विद्यालय में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद जिले से एक बड़ा ही सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां एक बीपीएससी शिक्षक का शव बंद घर में पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम करौता निवासी अभिषेक कुमार शिक्षक जो जहानाबाद के गांधी मैदान के पास खेल भवन के पीछे किराए के मकान में रहता था, जो शुक्रवार सुबह बंद कमरे में आत्महत्या कर लिया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि सुबह करीब दो बजे शिक्षक पत्नी से पानी पीकर दूसरे रूम में सोने चला गया।सुबह जब पत्नी घर साफ करने गई तो आंख दृश्य देख फटी की फटी रह गई। दृश्य देख चिल्ला उठी तो और लोग आएं तो देखा कि शिक्षक मृत पड़े हुए हैं। वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि अभिषेक परसबिगहा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ग्राम गोनवां में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। लेकिन शिक्षा विभाग ऑफिस में ही ड्यूटी लगा रखा था। फलस्वरूप तंग आकर आत्महत्या कर लिया।

यह भी पढ़ें: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, जहर देकर मारने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


लेकिन आत्महत्या करने का और क्या मामला है, जो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक काफी क़र्ज़ में डूबे रहने के कारण भी बताया जाता है और परिजनों से अलग जहानाबाद में किराए के मकान में रह रहा था। मामला जो कुछ भी हो, फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु ले गई। वहीं, परिजनों में चित्कार मच गया है, सभी का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर स्थिति में चल रहा इलाज

घटना को लेकर मृतक के चाचा ने बताया कि शिक्षक नौकरी लगने के बाद वह पश्चिमी गांधी मैदान में अपनी पत्नी और एक छोटी बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था। उसका पोस्टिंग सदर प्रखंड के उत्क्रमित विद्यालय गोनवां में था। लेकिन विभाग द्वारा उस पर प्रेशर बनाकर ऑफिस के कार्य में लगाया जाता था। विभागीय प्रेशर के कारण वह काफी तनाव में रहता था, जिस कारण उसने अपने किराए के मकान में अहले सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें