फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महिला दरोगा दूसरी शादी करने का दबाव बना रही थी, परेशान होकर फंदे से झूल गया अनुज

Sat, 09 Aug 2025 12:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar Police: दरोगा अनुज के पिता की शिकायत के आधार पर गया पुलिस ने आरोपी महिला दरोगा हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ कर रही है। महिला दरोगा पर दूसरी शादी का दबाव बनाने का आरोप है।  
विज्ञापन
दरोगा अनुज कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ अगस्त को गयाजी में एसएसपी ऑफिस के मीडिया सेल में पदस्थापित अनुज कश्यप सुसाइड केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि अपने ही साथ काम करने वाली एक महिला दरोगा से परेशान होकर दरोगा अनुज कश्यप ने आत्महत्या की। आरोप है कि महिला दरोगा से उस काम के लिए मजबूर कर रही थी जो वह करना नहीं चाह रहा था। और, परेशान होकर उसने अपनी जान दे दी। वहीं रामपुर थाना की पुलिस ने आरोपी महिला दरोगा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


महिला दरोगा शादी करने के लिए बना रही थी दबाव 
इस संबंध में दरोगा अनूज कश्यप के पिता भावनाथ मिश्रा ने बताया कि मेरे बेटे का बैचमेट महिला दरोगा शादी करने के लिए परेशान कर रही थी। अनुज को पत्नी से तलाक लेने के लिए दबाव बना रही थी।लगातार अनूज पर पत्नी से तलाक लेने के प्रेशर के कारण अनुज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने आरोपी महिला दरोगा को हिरासत में लिया
दरोगा अनुज के पिता ने महिला दरोगा स्वीटी कुमारी पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप थाने में लगाया है। पुलिस के सामने दावा किया है कि गयाजी के बेलागंज थाना में तैनात महिला दरोगा ने बेटा अनुज कश्यप को पत्नी से तलाक लेने का दबाव बना रही थी और शादी करने का दबाव बना रही थी। गुरुवार की देर रात दरोगा अनुज कश्यप घर पर लौटा था। उस दौरान महिला दरोगा से फोन पर बातचीत भी हुई थी। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी? पुलिस उसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें