फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में छापेमारी: विशेष निगरानी टीम की रडार पर उत्पाद अधीक्षक, कैश गिनने को मंगानी पड़ी मशीन; जानिए मामला

Sun, 23 Nov 2025 04:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / औरंगाबाद

सार

Bihar : स्पेशल निगरानी की टीम ने उत्पाद अधीक्षक के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।  आरोप है कि उनके द्वारा अवैध तरीके से आय के ज्ञात स्त्रोतों से अधिक 1 करोड़ 58 लाख 45 हजार 888 रूपये की संपत्ति अर्जित की है। अब रुपए गिनती के लिए मशीन मंगाए गए हैं। 
विज्ञापन
निगरानी टीम कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में स्पेशल निगरानी की टीम ने रविवार को औरंगाबाद के उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद के कार्यालय से लेकर पटना के आवास तक छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने एक साथ औरंगाबाद एवं जहानाबाद स्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय और उत्पाद अधीक्षक के पटना स्थित आवासीय परिसर में छापेमारी की है। उत्पाद अधीक्षक पर आरोप है कि उनके द्वारा अवैध तरीके से आय के ज्ञात स्त्रोतों से अधिक 1 करोड़ 58 लाख 45 हजार 888 रूपये की संपत्ति अर्जित की है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : पीएम मोदी, सीएम और मैथिली ठाकुर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, गुजरात से ला रही पुलिस

स्पेशल निगरानी की टीम औरंगाबाद के साथ-साथ उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद के पटना स्थित आवास पर भी दबिश दी है।  बताया जाता है कि रुपयों की गिनती के लिए मशीन भी मंगाए गए हैं ताकि उन रुपयों की गिनती हो सके। छापेमारी अब तक जारी है। टीम के अनुसार इस बात की जानकरी निगरानी टीम को हुई थी कि उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने नाजायज तरीके से अकूत संपत्ति बनाई है। फिलहाल पटना और औरंगाबाद में जांच जारी है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: राजद नेता इसराइल मंसूरी को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- एनकाउंटर करा देंगे
विज्ञापन


दो माह बाद होना था रिटायर
उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद की पोस्टिंग 20 माह पहले औरंगाबाद में इसी पद पर हुई थी और दो माह बाद ही उन्हे रिटायर होना था। इसके पहले ही एसवीयू ने एक साथ उनके चार ठिकानों पर छापेमारी कर दी। यह छापेमारी अब तक जारी है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : एक ही घर के दो युवकों ने दो बहनों की जिंदगी बर्बाद की, फिर खौफनाक वारदात; गड्ढे से किसका शव निकाला?

स्प्रिट माफियाओं की साजिश
अनिल कुमार आजाद ने दूरभाष पर बताया कि यह सब स्प्रिट माफियाओं की साजिश है। उनलोगों ने साजिश कर निगरानी में शिकायत की है। उनका कहना है कि अनिल कुमार आजाद के ऊपर जो भी आरोप लगाया जा रहा है, वह सरासर गलत और बेबुनियाद है। उन्होने खुद निगरानी की टीम को छापेमारी में सहयोग किया है।
यह खबर भी पढ़ें-Accident News : बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो दुर्घटना में तीन की मौत; चार की हालत गंभीर

बेहतर काम के लिए मिलें हैं तीन-तीन मेडल
इस संबंध में अनिल कुमार आजाद ने कहा कि उत्पाद विभाग में बेहतर काम की बदौलत उन्हें तीन-तीन मेडल मिले है। यह छापेमारी बदले की भावना से की गई है। कल उनके भतीजे की शादी थी और आज ही बारात से लौट कर पटना पहुंचा हूं। इसके बाद छापेमारी टीम पहुंची। जांच में मैं सहयोग कर रहा हूं।
विज्ञापन


इन स्थानों पर एसवीयू की टीम ने की छापेमारी
 एसवीयू की टीम एक साथ कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। उक्त स्थानों में बड़वा मोड़ से पश्चिम, हनुमान बिगहा के पास स्थित मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के पास उत्पाद अधीक्षक का कार्यालय में छापेमारी की जा रही है। दूसरा स्थान शहर के सत्येंद्रनगर मुहल्ले में डॉ. केके. सिंह अस्पताल के पास अनिल कुमार आजाद का किराए का आवास है। तीसरा जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुमेरा स्थित एक निजी स्कूल (शिव मंदिर) के पास अनिल कुमार आजाद का घर है। चौथा पटना के शिवपुरी अंतर्गत 3 मानस मार्ग स्थित श्रीराम निकुंज है जो अनिल कुमार आजाद का आवासीय भवन है, यहां भी छापेमारी चल रही है।

यह हैं आरोप
औरंगाबाद के उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद पर आरोप है कि उन्होंने विभिन्न सरकारी पदों पर रहते हुए पद का दुरुपयोग कर एक करोड़ 58 लाख, 45 हजार 888 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है। इसी आरोप के आलोक में पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद विशेष निगरानी इकाई ने अनिल कुमार आजाद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जन के साथ अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद कोर्ट से इनके परिसरों की तालाशी का वारंट प्राप्त किया। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद रविवार को विशेष निगरानी इकाई की अलग-अलग टीमों ने अनिल कुमार आजाद के औरंगाबाद, जहानाबाद और पटना में उनके आफिस और आवास में एक साथ छापेमारी की। 
https://youtu.be/_9gb54_SZNw?si=XqpTUoBVCTEDTmB8
छापेमारी में यह सब मिला
सूत्रों की माने तो छापेमारी में अनिल कुमार आजाद के ठिकानों से जमीन में निवेश के कुछ दस्तावेज, कुछ बैंक पासबुक के साथ अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। साथ ही रुपयों की गिनती के लिए नोट गिनने की मशीन भी मंगाई गई है। फिलहाल औरंगाबाद, जहानाबाद और पटना में एसवीयू की कार्रवाई जारी है। सूत्र जानकारी दे रहे है कि अनिल कुमार आजाद के ठिकानों से और भी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होने की उम्मीद हैं।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें