फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट रूम की छत अचानक से गिरी, बाल-बाल बचे जज

Thu, 27 Mar 2025 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Court Roof Collapses: औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरुवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे)-7 के कोर्ट रूम की छ्त अचानक से गिर पड़ी। सुखद बात यह रही कि जज बाल-बाल गए।
विज्ञापन
गिरी हुई छत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद जिले के व्यवहार न्यायालय में गुरुवार दोपहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे)-7 निशित दयाल के चैंबर में छत की सिलिंग (निचली परत) 6×8 फ़ीट की लम्बाई और फीट चौड़ाई में अचानक टूट कर गिर गई। छत के गिरने से जोरदार आवाज उठा और जज के चैम्बर में धुआं सा भर उठा। उस वक्त न्यायधीश अपने चैंबर में पेशकार के साथ कोर्ट वर्क कर रहे थे। इसी दौरान यह घटना घटी, जिसमें न्यायधीश बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


हादसे के बाद अनहोनी टलने के बावजूद न्यायधीश और पेशकार काफी भयभीत दिखे। हादसे को लेकर अधिवक्ताओं ने भवन निर्माण विभाग के प्रति गहरा आक्रोश जताया है। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान जिला जज राजकुमार सहित अधिकांश न्यायधीशों और अधिवक्ताओ ने एडीजे से मिलकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद घटना की जानकारी औरंगाबाद नगर थाना और भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को दी।

यह भी पढ़ें: पांच लाख रुपये में पत्नी ने पति को ट्रेन में मरवाया; साथ देने वाला भाई गिरफ्तार, महिला और शूटर फरार
विज्ञापन


सूचना मिलते ही औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह तथा भवन निर्माण विभाग के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। इस दौरान न्यायाधीशों ने भवन निर्माण विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कल्पना ने आमरण अनशन की अवधि विस्तार के लिए एसडीएम को लिखा पत्र, जानें पूरा मामला

गौरतलब है कि औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में पुराने में पुराने भवनों को तोड़कर नये भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होने में देरी के कारण काफी सारे कोर्ट अभी पुराने भवनों में ही चल रहे है। इसी कारण एक भवन के छत के जर्जर होने से यह हादसा हुआ। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें