फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Pakistan: राजद नेता बोले- यादव के हर घर में लाठी, इसे लेकर सीमा पर जाएंगे; तेजप्रताप के बाद यह अनूठी बात

Sat, 10 May 2025 12:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला, गया

सार

Bihar News: गया में राजद युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष और बेलागंज से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विश्वनाथ यादव ने देश की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस वक्त देश की सीमाओं पर हालात युद्ध जैसे हैं और भारतीय सेना बहादुरी से जवाब दे रही है।
 
विज्ञापन
राजद नेता विश्वनाथ यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में राजद युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष और बेलागंज से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विश्वनाथ यादव ने देश की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस वक्त देश की सीमाओं पर हालात युद्ध जैसे हैं और भारतीय सेना बहादुरी से जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर सेना के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। अगर देश को जरूरत पड़ी तो भारत का हर बच्चा, जवान, बुजुर्ग और महिला देश के लिए लड़ने और मरने को तैयार है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अगर समय आया तो हम घर के लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल भी देश की सुरक्षा के लिए करेंगे। यादव समाज की बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे समाज में हर घर में लाठी रखी जाती है, और जरूरत पड़ी तो उस पर भाला भी लगाया जाएगा। हमारे समाज के लोग शुरू से लड़ाकू और क्षत्रिय स्वभाव के रहे हैं।

 'तन, मन, धन और हथियार के साथ तैयार'

उन्होंने कहा कि हम किसान भी हैं और हमारे समाज से ही सबसे ज्यादा सैनिक निकलते हैं। इसलिए यह वक्त जात-पात, धर्म या पार्टी की राजनीति करने का नहीं, बल्कि भारतीय बनकर एक साथ खड़े होने का है। अंत में उन्होंने कहा कि हम तन, मन, धन और हथियार (गन) से देश की रक्षा के लिए हर समय तैयार हैं। जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र विश्वनाथ यादव बेलागंज विधानसभा के राजद पार्टी से पूर्व प्रत्याशी रहे है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पटना की सबसे उंची इमारत पर भाजपा का कब्ज़ा, पूर्व सांसद के बेटे महेश बने उपाध्यक्ष
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेज प्रताप ने कही ये बात

कुछ दिन पहले तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा कि अगर मेरी पायलट की ट्रेनिंग देश के काम आ सकती है, तो मैं हर वक्त देश की सेवा के लिए तैयार हूं। तेज प्रताप यादव ने बताया कि उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग ली है और अगर देश की खातिर उनकी जान भी चली जाए, तो वे खुद को भाग्यशाली मानेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें