Accident News : शादी में शामिल होने के बाद बारात वापस लौट रही थी। इसी दौरान एक तेज आवाज हुई और चीख-पुकार मच गई। बस में एक हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बच्चा समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पटना-गया राष्ट्रीय उच्च पथ 22 पर तेज रफ्तार से जा रही हाईवा और बराती से भरे बस में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। घायलों में लगभग आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे घायल यात्रियों को निकाल कर अस्पताल भेजने लगे। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और घटना में घायल लोगों को अस्पताल भेजी। घटना जहानाबाद के करौना थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के समीप हुई है।
घटना के संबंध में घायल लोगों ने बताया कि लाल भदसारा गांव के रहने वाले लोग बारात से लौट रहे थे। इस दौरान करौना के समीप तेज रफ्तार से आ रहे हाईवा ने बस में जोरदार ठोकर मार दी। घटना होते ही काफी देर तक घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थाल पर आये और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भी काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
इस घटना में प्रिंस (14) समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह हुए जख्मी हैं।जख्मी सभी लोगों को प्राथमिक उपचार करने के बाद पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। दुल्हीन बाजार से कादिरगंज थाना क्षेत्र के दतमई गाँव बारात गई थी। सुबह जब बारात लौट रही थी, तभी हाईवा ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। मर गया प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि हाईवा ट्रक का चालक काफी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था जिसके कारण घटना हुई है। घटना के समय काफी जोरदार आवाज हुई। उसके बाद बस में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।