फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पितरों का पिंडदान 20 सितंबर को करने गयाजी पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जिला प्रशासन तैयार

Thu, 18 Sep 2025 07:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar News: राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के लिए संभावित मार्ग तय किए गए हैं। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से घुघड़ीटॉड़ बाईपास, नारायणी पुल, बंगाली आश्रम होते हुए विष्णुपद मंदिर पहुंचेगी और प्रस्थान के समय वही मार्ग वापसी के लिए प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : President of India X Account
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

6 सितंबर से मोक्षधाम गयाजी नगरी में पितृपक्ष मेला चल रहा है, जो 21 सितंबर को समाप्त होगा। इस दौरान देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लाखों तीर्थयात्री पितरों के पिंडदान और श्राद्धकर्म के लिए गयाजी पहुंच रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गयाजी नगरी विष्णुपद मंदिर में अपने पितरों का पिंडदान और श्राद्धकर्म करेंगी। गया जिले के डीएम शंशाक शुभांकर ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन और कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए मोक्षधाम गयाजी नगरी में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है।

राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के लिए संभावित मार्ग तय किए गए हैं। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से घुघड़ीटॉड़ बाईपास, नारायणी पुल, बंगाली आश्रम होते हुए विष्णुपद मंदिर पहुंचेगी और प्रस्थान के समय वही मार्ग वापसी के लिए प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन


पढ़ें:  मांगुर मछली बिक्री मामले में पुलिस ने किया चोरी का केस; एसपी ने दिए जांच के आदेश; जानें सबकुछ

विष्णुपद मंदिर के आसपास कार्यक्रम के दौरान कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इसके लिए बोधगया और अन्य मुख्य मार्गों पर वैकल्पिक मार्ग बनाए गए हैं। इसके अलावा, मंदिर के आसपास सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए ड्राप गेट भी स्थापित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें