फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गया में पेट्रोल पंप पर पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को बेवजह पीटा, घटना CCTV में हुई कैद

Sat, 31 Aug 2024 04:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: गया में दूसरे थानाक्षेत्र की पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को बेवजह पीट दिया और यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस पूरी घटना के पीछे दोपहिया वाहन चालक का गुस्सा बताया जा रहा है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कर्मियों को पुलिस द्वारा पीटे जाने का वीडियो आया सामने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है, जहां पुलिस द्वारा एक पेट्रोल पंप के कर्मियों को बेवजह पीटे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि जिस थाने की पुलिस पेट्रोल पंप कर्मियों को पीट रही है, वह इलाका उस थानाक्षेत्र में नहीं पड़ता है। यह पूरी घटना गया शहर के मिर्जा गालिब कॉलेज के पास स्थित पेट्रोल पंप की है। हालांकि यह इलाका रामपुर थानाक्षेत्र में पड़ता है। फिलहाल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने गया के सीनियर एसपी आशीष भारती से शिकायत करने की बात कही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गया के मिर्जा गालिब कॉलेज स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की देर रात सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारियों की पिटाई की गई। यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार एक व्यक्ति कार के प्वाइंट पर पेट्रोल मांगने लगा। उसके बाद कर्मचारी द्वारा कहा गया कि यह चार पहिया गाड़ी का प्वाइंट है। दोपहिया वाहन के लिए दूसरे प्वाइंट से पेट्रोल भरवा लीजिए।

उसके बाद स्कूटी सवार व्यक्ति बहुत नाराज हो गया और उसने सिविल लाइन थाना पुलिस को फोन पर जानकारी दी। उसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पेट्रोल कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी। वहीं, पेट्रोल पंप कर्मचारियों की पिटाई के समय कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। इधर, पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि यह पेट्रोल पंप रामपुर थानाक्षेत्र में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें