फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह रे बिहार पुलिस: थाने में दरोगा जी गटक रहे थे शराब, टेबल पर चखने की भी सजावट; जहानाबाद का है मामला

Sat, 11 Jan 2025 02:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar: दरोगा जी थाने में शराब का सेवन कर रहे थे। जिसकी तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल वायरल हो रहे फोटो की जांच की जा रही है।  
 
विज्ञापन
वायरल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद जिले के सिकरिया थाने से एक दारोगा का थाने के बैरक में शराब का सेवन करते हुए फोटो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल फोटो में एक दरोगा थाने के बैरक में बैठा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके सामने टेबल पर शराब भरी ग्लास और चखना रखा है।

विज्ञापन


फोटो में दिख रहे सब-इंस्पेक्टर की पहचान फकीरा प्रसाद के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सिकरिया थाने में तैनात हैं। इस थाने को हाल ही में ओपी से थाने का दर्जा मिला है। इससे पहले उनकी तैनाती विशुनगंज थाने में थी।

फोटो कब और कैसे बना, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन इसके वायरल होने से जिले के पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि वायरल फोटो की जांच की जा रही है। अगर फोटो में दिख रहे सब-इंस्पेक्टर दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

बता दें कि कुछ ही दिन पूर्व जहानाबाद के उत्पाद विभाग एवं शराब तस्कर के ऑडियो वायरल हुए थे, जिसमें पैसे की लेन देन एवं शराब बेचने का मामला उजागर हुआ था। अब तक उसकी जांच चल ही रही थी कि यह दूसरा मामला जिले के पुलिस अधिकारी का आया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें