फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नवविवाहिता ने शादी के 6 दिन बाद फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 12 May 2025 09:57 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

नालंदा जिले से एक दुखद खबर आई है, जहां एक नवविवाहिता ने अपनी शादी के सिर्फ 6 दिन बाद फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना रविवार को राजगीर थाना क्षेत्र के ठाकुर स्थान मोहल्ले में हुई। मृतका की पहचान 21 साल की डॉली कुमारी के रूप में हुई है।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने शादी के सिर्फ 6 दिन बाद फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना रविवार को राजगीर थाना क्षेत्र के ठाकुर स्थान मोहल्ले में हुई। मृतका की पहचान 21 साल की डॉली कुमारी के रूप में हुई है, जिनकी शादी 5 मई को अरुण कुमार से हुई थी।
विज्ञापन


घटना के वक्त घर के सभी लोग खेत में काम करने गए हुए थे। डॉली के ससुर संजय यादव ने बताया कि वे सब खलिहान गए थे, लेकिन जब शाम को लौटे तो बहू को फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद तुरंत पुलिस और डॉली के मायके वालों को जानकारी दी गई।

जांच में पता चला है कि डॉली नालंदा के खुदागंज थाना क्षेत्र के बौरी डीह गांव की रहने वाली थीं। उनके पिता अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले ही उनकी शादी अरुण कुमार से कराई थी। अरुण, संजय यादव का बड़ा बेटा है। घटना के समय वह मवेशियों के लिए चारा लाने खेत गया हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सदर अस्पताल गेट पर बाइक से युवती को छोड़कर भागा युवक, इलाज के दौरान मौत; कौन थी वह?

राजगीर थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि डॉली अपनी शादी से खुश नहीं थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

देर शाम तक डॉली के परिजन उनके शव के पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंच गए थे। परिवार के लोग आत्महत्या की वजह को लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। जैसे ही आवेदन मिलेगा, आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस इस दुखद घटना की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि डॉली ने आत्महत्या क्यों की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें