फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कंस्ट्रक्शन कंपनी पर नक्सली हमला, जेसीबी, हाइवा और रोड रोलर को किया आग के हवाले, लेवी की मांग

Sat, 14 Dec 2024 08:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने लेवी की मांग की थी। शुक्रवार की रात लेवी नहीं देने पर नक्सलियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी की गाड़ियों में आग लगा दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कंस्ट्रक्शन कंपनी पर नक्सली हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरवल में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी जेसीबी, हाइवा और रोड रोलर को आग के हवाले कर दिया। दरअसल, लेवी नहीं मिलने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला जिले के करपी थाना क्षेत्र के मखमिलपुर गांव का है, जहां शुक्रवार रात नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी मां कामाख्या कंस्ट्रक्शन कंपनी के गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इसमें जेसीबी, हाइवा और रोड रोलर जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


अरवल जिले के करपी थाना के मखमिलपुर गांव के पास कामख्या कंस्ट्रक्शन कंपनी के जरिए सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने लेवी की मांग की थी। लेवी नहीं देने पर नक्सलियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के गाड़ियों में आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के समीप ही मखमिलपुर पेट्रोल पंप भी है। नक्सलियों के जरिए सड़क निर्माण में लगी जेसीबी, हाइवा और रोड रोलर को आग लगाने के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया। किसी तरह पेट्रोल पंप के कर्मियों ने पेट्रोल पंप की तरफ आग को आने से रोक दिया अन्यथा और बड़ी घटना हो सकती थी।

फिलहाल, पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नक्सलियों की पहचान करने में जुटी हुई है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोग इतने डरे हुए हैं कि कुछ बोलने से इंकार कर रहे हैं। इस संबंध में अरवल एसडीपीओ कृति कमल ने जानकारी दी कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। पूछताछ और जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है या शरारती तत्वों की करतूत है। एसडीपीओ का यह भी कहना है इस मामले को लेकर कंट्रक्शन कंपनी ने कभी भी लेवी मांगने को लेकर शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें