फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तीन पीढ़ियों से जफर आलम बना रहे रावण-मेघनाथ-कुंभकर्ण का पुतला, हिंदू परंपरा में मुस्लिम शख्स की कारीगरी

Wed, 01 Oct 2025 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar News: गया जी डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि गांधी मैदान में अधिक संख्या में भीड़ जुटने की संभावना है, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे निपटने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन
रावण का पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में जहां 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर को लेकर विवाद और हिंसा की घटनाएं हो रही हैं, वहीं गया जी में मुस्लिम कारीगरों द्वारा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले बनाए जा रहे हैं।

गया जी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को विजयादशमी के अवसर पर रावण वध कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस बार 60 फीट ऊंचा रावण, 55 फीट का कुंभकर्ण और 50 फीट ऊंचा मेघनाथ का पुतला तैयार किया जा रहा है। इन पुतलों को मुस्लिम कारीगर मोहम्मद जफर आलम अंतिम रूप दे रहे हैं। जफर आलम तीसरी पीढ़ी के कारीगर हैं, जिनका परिवार कई वर्षों से गया में दशहरा के लिए रावण वध के पुतले बनाता आ रहा है।

विज्ञापन


पढे़ं; पूर्णिया में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, तीन मजदूर हुए गंभीर रूप से घायल

वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। गया जी डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि गांधी मैदान में अधिक संख्या में भीड़ जुटने की संभावना है, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे निपटने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। काशीनाथ मोड़ से गांधी मैदान की ओर, गेवाल बीघा मोड़ से आने वाले और समाहरणालय गोलंबर से काशीनाथ मोड़ की ओर जाने वाले सभी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक संचालन को सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट बनाए गए हैं।

श्री गया जी दशहरा चैरिटेबल ट्रस्ट के महासचिव दीपक चड्ढा ने बताया कि इस बार पहली बार दिल्ली से पंजाबी बैंड बुलाया गया है और भव्य आतिशबाजी की जाएगी। आज़ाद पार्क से शोभा यात्रा निकलेगी, जो विभिन्न मार्गों से होकर गांधी मैदान पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में ऊंट और घोड़े भी शामिल होंगे, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें