नवादा नगर थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक गोदाम में 27 सितंबर को जिले की चर्चित चिकित्सक डॉ. अरुंधती के नाती पुष्पांशु शंकर का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
सदर एसडीपीओ हुलास कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 27 सितंबर की शाम करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि इंडस्ट्रियल एरिया के एक गोदाम में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए। स्वयं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान और एसडीपीओ सदर हुलास कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों के बयान पर नगर थाना में कांड संख्या 1024/25 दर्ज किया गया।
SIT का गठन और तकनीकी जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल डेटा की गहन जांच की। इसमें यह बात सामने आई कि घटना के दिन दोपहर करीब 3 बजे परिजनों को जानकारी मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में घटना से पहले किसी संदिग्ध व्यक्ति के आने-जाने का प्रमाण नहीं मिला।
पढे़ं; ऑपरेशन सिंदूर थीम पर सजा दुर्गा पूजा पंडाल, सेना के शौर्य का दिखा अनोखा नजारा
सुसाइड नोट की बरामदगी
जांच के दौरान एक परिजन के मोबाइल में सुसाइड नोट की तस्वीर मिली। यह नोट मृतक की डायरी में लिखा हुआ था। पुलिस को शक हुआ कि परिजनों ने इस जानकारी को छिपाने की कोशिश की। पूछताछ के बाद पुलिस ने नोटिस देकर मृतक की मूल डायरी और फटा हुआ सुसाइड नोट बरामद कर लिया। एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और SIT की जांच अभी जारी है।
क्या बोले एसडीपीओ
एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक व्यवसायी का शव पाया गया। उन्होंने कहा कि परिजन घटना को लेकर अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। परिजनों द्वारा जो आवेदन दिया जाएगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजद नेता का बयान
वहीं, राजद नेता राकेश नायक ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि परिजनों के अनुसार मृतक मनीष गुप्ता कभी भी अकेले कहीं नहीं जाते थे। घटना के बाद उनके गले से सोने की चेन और दुकान का कीमती सामान भी गायब है। नायक ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया गया है।