फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अरवल में प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका को गोली मारी, फिर खुद भी जान दी, रिश्ते में भाई-बहन थे

Fri, 04 Jul 2025 10:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरवल

सार

Bihar Crime News: अरवल के खानगाह मोहल्ले में एक युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। परिजनों ने उनके मिलने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के अरवल में शुक्रवार को एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों के शव लड़की के घर की तीसरी मंजिल की सीढ़ी के पास मिले हैं।वारदात सदर थाना क्षेत्र के खानगाह मोहल्ले की है। लड़की नाबालिग बताई जा रही है, जबकि युवक बालिग था। वह करपी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव का रहने वाला था। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार का चक्काजाम एलान से पहले तेजस्वी यादव पहुंचे चुनाव आयोग, पुनरीक्षण पर मांगे जवाब

लड़की की मां ने बताया कि उन्होंने पूर्व में करपी थाने में लड़के के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस से कहा था कि वह उसकी बेटी का मोबाइल हैक कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की, जिससे यह घटना हो गई। उधर, लड़के के परिजनों ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि लड़की के घरवालों ने ही दोनों की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस मामले को लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दरभंगा के स्कूल में मिड डे मील खाने से 30 बच्चे बीमार, छिपकली मिलने की आशंका, जांच शुरू

एसडीपीओ कृति कमल ने बताया कि लड़का-लड़की में तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रिश्ते में दोनों भाई-बहन लगते थे, इसलिए परिजनों को इस रिश्ते से एतराज था। उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर रोक लगा दी थी। शुक्रवार को लड़का लड़की के घर पहुंचा और उसने लड़की को गोली मारी दी, इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खाली खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें