फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: देवघर से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पलटी, टायर फटने से दर्दनाक हादसा, एक की मौत कई घायल

Fri, 12 Jun 2026 02:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-22 पर नेर गांव के पास देवघर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो गाड़ी का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें मुजफ्फरपुर निवासी सुजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जहानाबाद जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवघर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो गाड़ी का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

एनएच-22 पर नेर गांव के पास हुआ हादसा

यह दुर्घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-22) पर नेर गांव के समीप हुई। तेज रफ्तार बोलेरो का अचानक टायर फट गया, जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राजद के पास अब क्या मास्टर प्लान? लालू परिवार की सुरक्षा घटाने का कैसा मैसेज कहां तक पहुंचा रही पार्टी

मुजफ्फरपुर के युवक की मौत, कई घायल

हादसे में मुजफ्फरपुर निवासी सुजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विकास कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार, अजीत कुमार समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल मखदुमपुर स्थित सुखदेव प्रसाद वर्मा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

सात दोस्त घूमने गए थे देवघर और कोलकाता

अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया कि वे सभी सात दोस्त मुजफ्फरपुर से किराए की बोलेरो लेकर देवघर और कोलकाता घूमने गए थे। शुक्रवार को सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेर गांव के पास अचानक गाड़ी का टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही मखदुमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए एनएच-22 को जाम कर प्रदर्शन भी किया, हालांकि बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर यातायात सामान्य करा दिया।

घायलों ने बताई हादसे की पूरी कहानी

घायल विकास कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले सभी दोस्त मुजफ्फरपुर से देवघर होते हुए कोलकाता गए थे। शुक्रवार को लौटने के दौरान बोलेरो का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन पलट गया। हादसे में अजीत कुमार, विकास कुमार, शिवनाथ कुमार और मनीष कुमार समेत कई लोग घायल हो गए।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने मृतक सुजीत कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मखदुमपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि टायर फटने की आवाज काफी तेज थी। आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। कई घायलों को पहले मखदुमपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें