फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: रंगदारी नहीं दी तो गोलियां बरसीं, बिहार के इस जिले में बदमाशों का आतंक; इलाके में दहशत

Tue, 31 Mar 2026 01:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

जहानाबाद के टाउन थाना क्षेत्र में NH-139 पर होटल के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन इलाके में दहशत है। 

विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरवल के टाउन थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक होटल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर हसनपुर बंगला के समीप स्थित घनश्याम होटल के पास की है। गनीमत रही कि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अपराधी बाइक पर सवार होकर होटल के पास पहुंचे और कुछ ही सेकंड में कई राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। होटल के कर्मचारी भी बाल-बाल बच गए।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अपराधियों का बेखौफ अंदाज साफ दिखाई दे रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि अपराधी करीब आधे मिनट तक फायरिंग करते हैं और फिर आसानी से फरार हो जाते हैं। घटना के बाद दुकानदारों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

विज्ञापन


पढ़ें: भागवत कथा के दौरान भिड़े दो पक्ष, जमकर चली लाठियां; रोहतास में धार्मिक आयोजन बना रणक्षेत्र    

होटल संचालक सोनू कुमार ने आरोप लगाया कि उनसे पहले भी रंगदारी की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस को इसकी जानकारी देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से छह खाली खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है।

प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि अपराधी औरंगाबाद की ओर से आए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें