फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एटीएम में फंसा कार्ड, साइबर ठग ने उड़ाए 4.82 लाख रुपये, मचा हड़कंप

Fri, 03 Apr 2026 08:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

जहानाबाद के इरकी गांव में एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना सामने आई है। पीड़ित के पिता के खाते से पैसे निकालने के दौरान एटीएम कार्ड फंस गया, और वहां मदद का नाम लेकर एक युवक ने मोबाइल नंबर दिया।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद शहर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के इरकी गांव के एक व्यक्ति के साथ सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने एटीएम कार्ड फंसाकर 4,82,000 रुपये निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि वे अपने पिता के खाते से पैसे निकालने के लिए अंबेडकर चौक स्थित एसबीआई एटीएम पहुंचे थे। इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। तभी वहां मौजूद एक युवक ने मदद के बहाने उन्हें एक मोबाइल नंबर दिया और उस पर संपर्क करने को कहा।

विज्ञापन


फोन करने पर उन्हें एक स्थान पर बुलाया गया, जहां एक व्यक्ति ने खुद को तकनीकी कर्मी बताते हुए एटीएम से कार्ड निकलवाने की बात कही। बाद में जब वे दोबारा एटीएम पहुंचे, तो वहां कोई मौजूद नहीं था और जिस नंबर पर संपर्क किया गया था, वह भी बंद था। इसी बीच घर से सूचना मिली कि खाते से बड़ी रकम की निकासी हो चुकी है। पीड़ित ने तुरंत साइबर थाना में शिकायत की, लेकिन वहां मामले को संबंधित नहीं बताते हुए उन्हें अन्यत्र भेज दिया गया। इसके बाद पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचे और आवेदन दिया।

पुलिस ने मामला गंभीरता से लिया

पुलिस अधीक्षक अपराजिता लोहान ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित एटीएम की जांच की जा रही है और बैंक अधिकारियों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान हुई है, जिनके राज्य से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

 

पढे़ं: बेगूसराय में पत्नी-प्रेमी को उम्रकैद, पति की हत्या में कोर्ट का बड़ा फैसला; रील के विवाद में रची साजिश

विज्ञापन


शहर में दहशत, पुलिस से कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस एटीएम से पहले भी ठगी की घटना हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। लगातार हो रही घटनाओं से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें