फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नीट छात्रा के परिवार को धमकी पर एक्शन, जांच के लिए गांव पहुंची FSL टीम

Wed, 18 Feb 2026 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar News: जहानाबाद के पतियावां गांव में नीट छात्रा मामले की जांच के दौरान परिवार को लगातार धमकी भरे पर्चे मिलने से मामला और गंभीर हो गया है। सीबीआई द्वारा दो चरणों में पूछताछ के बाद अब एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर किचन की खिड़की और आसपास के हिस्सों की वैज्ञानिक जांच की है। 
विज्ञापन
CBI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट छात्रा प्रकरण की जांच कर रही  केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम गहन पूछताछ के बाद बीती रात पटना लौटी ही थी कि अगले दिन छात्रा के भाई को जान से मारने की धमकी देने के मामले में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम दलबल के साथ छात्रा के पैतृक गांव पतियावां पहुंच गई।

विज्ञापन


टीम ने खिड़की की बारीकी से की जांच
परिवार को धमकी भरी पर्ची मिलने के बाद जांच के लिए शकूराबाद थाना पुलिस के साथ एफएसएल टीम गांव पहुंची। टीम ने छात्रा के घर के किचन की उस खिड़की की बारीकी से जांच की, जो बाहर की ओर खुलती है और जहां से धमकी भरा पर्चा फेंके जाने की आशंका जताई गई है। एफएसएल टीम ने अपने साथ लाए फीते से खिड़की और उसके पास स्थित सीढ़ी की माप ली। इसके अलावा किचन में रखे सामान की भी गहन जांच कर साक्ष्य जुटाए गए।

दो बार छात्रा के गांव पहुंच चुकी है सीबीआई की टीम
बताया जाता है कि इस मामले में सीबीआई की जांच टीम दो बार छात्रा के गांव पहुंच चुकी है। इस दौरान टीम ने छात्रा के माता-पिता और भाई से विस्तृत पूछताछ की। पूछताछ के बाद सीबीआई टीम छात्रा के भाई का मोबाइल फोन जब्त कर बीती रात अपने साथ पटना ले गई।
विज्ञापन


एसआईटी पर कई लोगों ने उठाए थे सवाल
यह मामला काफी चर्चित रहा है। राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे, जिसके बाद सरकार ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की अनुशंसा की थी। सीबीआई पहली बार 15 फरवरी को जहानाबाद जिले के पतियावां गांव पहुंची थी। इसके तीन दिन बाद टीम दोबारा गांव पहुंचकर छानबीन की और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की।

ये भी पढ़ें:  होली पर घर जानें की टेंशन खत्म, रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का किया एलान, नोट कर लें रूट और टाइमिंग
विज्ञापन


14 फरवरी को पहली बार मिली थी धमकी
गौरतलब है कि 14 फरवरी को छात्रा के घर के किचन में परिवार को जान से मारने की धमकी भरा एक पर्चा फेंका गया था। इसके तीन दिन बाद दोबारा इसी तरह का एक और पर्चा घर में फेंका गया। इसके बाद स्थानीय शकूराबाद थाना पुलिस सक्रिय हुई और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तथा साक्ष्य एकत्र किए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें