फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: NEET छात्रा के भाई को CBI की टीम ने घर से उठाया, माता-पिता से की तीन घंटे तक पूछताछ

Tue, 17 Feb 2026 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar News: नीट छात्रा से जुड़े लोगों से सीबीआई की टीम ने पतियावा गांव पहुंचकर पूछताछ की। टीम ने करीब ढाई से तीन घंटे तक विस्तृत जानकारी जुटाई और छात्रा के भाई को अपने साथ ले गई।  
विज्ञापन
Bihar news Jehanabadनीट छात्रा के भाई को सीबीआई ने उठाया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट छात्रा से जुड़े चर्चित मामले की जांच के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम मंगलवार को जहानाबाद के पतियावा गांव पहुंची। टीम ने छात्रा के माता-पिता से लगभग ढाई से तीन घंटे तक विस्तृत पूछताछ की और घटना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की।

विज्ञापन


छात्रा के भाई को अपने साथ ले गई पुलिस
छात्रा के पिता ने बताया कि सीबीआई की टीम उनके आवास पर पहुंची और उनके पुत्र को अपने साथ ले गई। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब सीबीआई की टीम गांव आई थी, तब उन्होंने छात्रा और उसकी मां के मोबाइल फोन की मांग की थी। उनके अनुसार, छात्रा और मां के मोबाइल खराब होने के कारण उन्हें मोबाइल मिस्त्री के पास भेजा गया था।

पिता ने क्या बताया?
टीम के जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए छात्रा के पिता ने कहा कि उन्होंने जांच टीम को वही तथ्य बताए हैं जो उनके अनुसार सत्य हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे न्याय की मांग को लेकर निरंतर आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।
विज्ञापन


जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा
गांव में अब इस बात की चर्चा है कि सीबीआई जांच की प्रगति से जल्द ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकती है। नीट छात्रा हत्या मामले में पहले राज्य स्तर की एसआईटी टीम जांच कर रही थी। बाद में, राज्य सरकार ने इस मामले को 31 जनवरी को सीबीआई के हवाले कर दिया। आज सीबीआई दुबारा जहानाबाद पहुंची और मृतका के भाई को पकड़कर ले गई, लेकिन फिर कुछ घंटों के बाद पूछताछ कर उसे छोड़ दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: परिवहन विभाग की महिला ASI और कर्मियों की पिटाई से ट्रैक्टर चालक की मौत, ग्रामीणों ने सरकारी गाड़ी तोड़ी


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें