फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नाला निर्माण स्थल पर रंगदारी की धमकी, मजदूरों में दहशत; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 04 Mar 2026 07:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य करा रही कंपनी के निर्माण स्थल पर अज्ञात बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर आगजनी, तोड़फोड़ और चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
नाला निर्माण स्थल पर आगजनी और चोरी से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मखदुमपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां नाला निर्माण कार्य करा रही कंपनी के निर्माण स्थल पर अज्ञात बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर आगजनी, तोड़फोड़ और चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


ठेकेदार का आरोप

ग्राम/पोस्ट तिलकई, थाना विशुनगंज निवासी शैलेन्द्र कुमार ने मखदुमपुर थाना में आवेदन देकर बताया कि वह वर्तमान में Vishwanath Nirman Company के माध्यम से BUDCO विभाग के तहत मखदुमपुर क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य करा रहे हैं। ठेकेदार ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात व्यक्ति निर्माण स्थल पर आए और रंगदारी की मांग करने लगे। रुपये नहीं देने पर उन्होंने कार्य बंद कराने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

आगजनी और तोड़फोड़

आवेदन के अनुसार लगभग आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने निर्माण स्थल पर रखी मिक्सर मशीन में आग लगा दी और सीमेंट ढकने वाले तिरपाल को जला दिया। घटनास्थल पर जमकर आगजनी की गई। इसके अलावा अन्य निर्माण सामग्री को भी नुकसान पहुँचाया गया। बदमाशों ने मौके से कुछ सीमेंट की बोरियां, लोहे की रॉड और लकड़ी की पट्टी (शटरिंग सामग्री) चोरी कर ली।
विज्ञापन


ठेकेदार को आर्थिक नुकसान

ठेकेदार ने बताया कि इस घटना से उन्हें लगभग 50 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। साथ ही भविष्य में जान-माल का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

मखदुमपुर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है और बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद मजदूरों ने भय और दहशत के कारण काम करना बंद कर दिया है। संवेदक ने पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें