फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: टोल प्लाजा पर बारात जा रहे कार सवारों और गार्ड के बीच भिड़ंत, गोलीबारी में दो युवक घायल

Tue, 21 Apr 2026 11:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar News: जहानाबाद के सरथुआ टोल प्लाजा पर बारात जा रहे कार सवार युवकों और टोल गार्ड के बीच टैक्स को लेकर विवाद हिंसक हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट और फिर गोलीबारी हुई, जिसमें दो युवक घायल हो गए।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद के मखदुमपुर पटना-गया मुख्य मार्ग पर टेहटा थाना क्षेत्र के सरथुआ स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब टोल टैक्स को लेकर कार सवार युवकों और टोल गार्ड के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और गोलीबारी तक पहुंच गया, जिसमें दो युवक घायल हो गए।

टोल टैक्स को लेकर शुरू हुआ विवाद, हिंसक झड़प में बदला
जानकारी के अनुसार, उमराई बिगहा से बारात लेकर कार सवार युवक मसौढ़ी के महुआ बाग जा रहे थे। इसी दौरान टोल प्लाजा पर शुल्क भुगतान को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि टोल गार्ड की ओर से की गई फायरिंग में दो युवक घायल हो गए।

घटना के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर टेहटा थाना पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

थानाध्यक्ष का बयान, जांच में जुटी पुलिस
टेहटा थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि टोल टैक्स को लेकर विवाद और मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है तथा घायलों के बयान दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बारात में नाचते समय गिरा युवक, ऊपर से गुजरीं बाइक, मौत के बाद फूटा गुस्सा, छह माह पहले बना था पिता

शराब के नशे में विवाद, फायरिंग तक पहुंचा मामला
इधर, घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि जब टोल पर कार सवार युवकों से टैक्स के पैसे की मांग की गई तो उन्होंने देने में आनाकानी की। इतना ही नहीं, कार में सवार सभी युवकों द्वारा गाली-गलौज की गई। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में थे। इस दौरान जब गार्ड ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने गार्ड का कॉलर पकड़ लिया। इतना ही नहीं, टोल टैक्स पर तैनात गार्ड के हाथ से हथियार छीनने का प्रयास करने लगे, जिसके बाद गार्ड ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए टोल प्लाजा पर कैंप कर रही है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें