फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पूर्वा एक्सप्रेस की बोगी में पहिए से अचानक निकलने लगा धुआं, रेलकर्मियों की सुझबुझ से हादसा टला

Sat, 03 May 2025 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar : ट्रेन अपनी रफ़्तार में चली जा रही थी। तभी पता चला कि ट्रेन की पार्सल बोगी में पहिए के पास से अचानक धुआं निकलने लगा। रेलकर्मियों की सुझबुझ और तत्परता से पूर्वा एक्सप्रेस में अनहोनी टल गई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत डीडीयू-गया रेलखंड पर चंदौली मंझवार स्टेशन के पास शनिवार की सुबह दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (12382) की पिछली पार्सल बोगी के पहिए से अचानक धुआं निकलने लगा। यात्रियों को इस बात कजी जानकारी मिलते ही अफरातफरी की स्थिति बन गई। इस बात की जानकारी मिलते ही चालक दल ने त्वरित कार्रवाई कर अनहोनी को टाल दिया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नये हाईटेक PMCH का किया लोकार्पण, पहले फेज में 1117 बेड से हुई शुरुआत

सासाराम में टेक्निकल टीम ने की बोगी की जांच
डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही चंदौली मंझवार स्टेशन के रेल स्टाफ ने धुएं के स्रोत का पता लगाया और फायर एक्सटिंग्विशर से तुरंत निराकरण किया। उन्होंने कहा कि ब्रेक अप्लाई होने के बाद रिलीज में कुछ देरी से कभी-कभी ऐसी स्थिति हो जाती है और पार्सल बोगी में रेल यात्री नहीं होते हैं। मामले में जांचोंपरांत ट्रेन को सुरक्षित आगे के लिए रवाना किया गया। उन्होने बताया कि सासाराम में पुनः वहां की टेक्निकल टीम द्वारा पार्सल बोगी की जांच की गई। स्थिति ठीक पाई गई। इसके बाद ट्रेन टेक्निकल टीम के साथ सासाराम से गया के लिए रवाना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar news: केंद्रीय मंत्री बोले- आतंकवादी और उनके आका को मिलेगी बड़ी सजा, पीएम मोदी ने दी सेना को खुली छूट

टेक्निकल टीम ने की जांच
डीआरएम ने बताया कि गया में भी पुनः वहां की टेक्निकल टीम द्वारा बोगी की वृहद जांच की गई। वहां भी स्थिति ठीक पाई गई। इसके बाद टेक्निकल टीम के साथ गया से ट्रेन को आगे रवाना किया गया ताकि कोई समस्या आने पर त्वरित निराकरण किया जा सके। कहा कि धुएं की स्थिति होते ही न्यूनतम समय में प्रतिक्रिया देते हुए स्थिति पर नियंत्रण कर रेल स्टाफ ने सराहनीय कार्य किया है। गौरतलब है कि भारतीय रेल का सुरक्षा और संरक्षा पर काफी जोर दिया जा रहा है। यही वजह हैं कि किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। इस कारण अनहोनी टल जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें