फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बोधगया में बनेगा भव्य बौद्ध ध्यान एवं अनुभव केंद्र, स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत परियोजना को मिली मंजूरी

Fri, 23 May 2025 07:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया

सार

Bodh Gaya News: पर्यटन निदेशक सह विशेष सचिव उदयन मिश्रा ने जानकारी दी कि बोधगया में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इस केंद्र के निर्माण से न केवल पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि सरकार को राजस्व भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन
बोधगया में बनेगा भव्य बौद्ध ध्यान एवं अनुभव केंद्र - फोटो : AI Image- Grok
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बोधगया में विश्वस्तरीय बौद्ध ध्यान एवं अनुभव केंद्र का निर्माण होने जा रहा है। पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन स्कीम 2.0 के अंतर्गत इस महत्वपूर्ण परियोजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस योजना के लिए ₹1,65,44,30,000 (एक सौ पैंसठ करोड़ चौवालिस लाख तीस हजार रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके कार्यान्वयन की जिम्मेदारी बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को दी गई है।

विज्ञापन

 
बोधगया को मिलेगा नया आयाम
बोधगया न केवल बिहार बल्कि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी एक प्रमुख तीर्थस्थल है, यह अब पर्यटकीय दृष्टि से एक नया आयाम पाने जा रहा है। बौद्ध ध्यान एवं अनुभव केंद्र के निर्माण से इस ऐतिहासिक नगरी में आने वाले पर्यटकों को ध्यान, शांति और आध्यात्मिक अनुभव का अनोखा संगम मिलेगा। साथ ही यहां की पर्यटन संरचना को भी नया स्वरूप मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Bihar: विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण के लिए 250 एकड़ अतिरिक्त भूमि की जरूरत, जानें मौजूदा स्थिति
विज्ञापन

 
केन्द्रीय बजट में हुई थी परियोजना की घोषणा
इस योजना की पृष्ठभूमि उस समय बनी जब भारत सरकार के केन्द्रीय बजट 2024-25 में गयाजी एवं बोधगया के समग्र विकास की घोषणा की गई थी। इसके अनुपालन में बिहार सरकार ने इस परियोजना का विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है।

Image Credit- Meta AI

 
तकनीकी स्वीकृति के बाद प्रशासनिक मंजूरी भी मिली
इस योजना की तकनीकी स्वीकृति दो अप्रैल 2025 को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के मुख्य अभियंता द्वारा दी गई थी। इसके पश्चात 22 मई 2025 को प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई। अब यह योजना कार्यान्वयन की दिशा में आगे बढ़ रही है।
 
स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
पर्यटन निदेशक सह विशेष सचिव उदयन मिश्रा ने जानकारी दी कि बोधगया में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इस केंद्र के निर्माण से न केवल पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि सरकार को राजस्व भी प्राप्त होगा। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के अवसरों का भी सृजन होगा। यह परियोजना न केवल एक पर्यटक केंद्र है, बल्कि सामाजिक-आर्थिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: लाभुक अब भी ले सकते हैं मई महीने का राशन, जून का वितरण 22 मई से जारी; खाद्य विभाग ने दी राहत
 
परियोजना की संपूर्ण राशि केंद्र सरकार वहन करेगी
इस महत्वाकांक्षी योजना की पूरी लागत भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा वहन की जाएगी। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को इस योजना की कार्यकारी एजेंसी नियुक्त किया गया है, जो निर्माण कार्य की सभी प्रक्रियाएं सुनिश्चित करेगी।
 
बौद्ध धर्म के वैश्विक अनुयायियों को मिलेगा नया अनुभव
बोधगया न केवल ऐतिहासिक स्थल है बल्कि बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए यह आस्था और ध्यान का केंद्र है। ऐसे में यह नया ध्यान एवं अनुभव केंद्र बौद्ध धर्म के वैश्विक अनुयायियों के लिए एक गहन आध्यात्मिक अनुभव का स्थल बनेगा। इसके माध्यम से बिहार को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूती मिलेगी। इस परियोजना से जुड़ी सभी औपचारिकताएं अब पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही इसके निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें