फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: CM ने समृद्धि यात्रा में इस जिले को दी 678 करोड़ की सौगात, किया बड़ा एलान

Fri, 20 Mar 2026 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद में चौथे चरण की समृद्धि यात्रा के अंतिम दिन 678 करोड़ रुपये की लागत से 262 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें पेयजल, सड़क, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, चेकडैम, कार्यालय भवन और स्टेडियम निर्माण जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
जीविका स्टॉल का उद्घाटन करते सीएम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को चौथे चरण की समृद्धि यात्रा के अंतिम दिन औरंगाबाद जिले को 678 करोड़ रुपये की 262 योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान नीतीश कुमार ने बारूण नगर पंचायत के वार्ड नंबर-03 में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत टर्न-की के आधार पर औरंगाबाद के 24,935 परिवारों, रोहतास जिले के डिहरी एवं सासाराम शहरों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति कार्य की प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी।

प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली
इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकासात्मक योजनाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया और उनके क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इन योजनाओं में देव नगर पंचायत में रिंग रोड का निर्माण, विशुनपुर कैनाल का निर्माण, राष्ट्रीय उच्च पथ पर ट्रॉमा सेंटर का निर्माण, औरंगाबाद शहर में अदरी नदी पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्य, मदनपुर प्रखंड के चांद बिगहा में केशहर नदी पर चेकडैम का निर्माण, नगर पंचायत देव में सूर्य मंदिर के पास सूर्यकुंड एवं रूद्रकुंड परिसर से एचएच-101 तक ग्रीन फिल्ड संपर्क पथ का निर्माण, मदनपुर, औरंगाबाद, नबीनगर, हसपुरा, गोह, ओबरा एवं दाउदनगर सहित कुल 7 प्रखंडों में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण, जिले में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं स्टेडियम का निर्माण कार्य, 2 लेन रफीगंज बाजार पथ का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी विकास योजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, जिससे इलाके की तरक्की हो और जनता को लाभ पहुंचे।

678 करोड़ की 262 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने बारूण के मुंशी बिगहा में औरंगाबाद जिले की 678 करोड़ रुपये की लागत से 262 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 123 करोड़ रुपये की लागत से 142 योजनाओं का उद्घाटन तथा 555 करोड़ रुपये की लागत से 120 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। साथ ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने 6,754 जीविका स्वयं सहायता समूह के खातों में 100 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का सांकेतिक चेक, समग्र भैंस पालन योजना-समग्र गव्य विकास योजना का सांकेतिक चेक, कुशल युवा कार्यक्रम का प्रमाण पत्र, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राईसाइकिल की चाभी लाभुकों को प्रदान की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गोपालगंज में खनन माफिया से सांठगांठ के आरोप में खनन निरीक्षक गिरफ्तार, डीएम की बड़ी कार्रवाई

जीविका दीदियों ने किया स्वागत
जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आपके द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक काम कराए गए हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आप सभी बहुत अच्छा काम कर रही हैं और राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें