फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जहानाबाद में महिला के साथ मजदूरी करने वालों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Feb 2025 07:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

पीड़िता ने मखदुमपुर थाना में रंजय राय, मनोज कुमार, गुड्डू राय और अनिल यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि शुक्रवार रात जब वह टेंट में सो रही थी, तभी चारों आरोपी जबरदस्ती घुस आए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
महिला से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में भवन निर्माण में काम कर रही एक महिला मजदूर के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में महिला मजदूर ने मखदुमपुर थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सागरपुर गांव में भवन निर्माण का काम चल रहा है। इसमें कई मजदूर काम कर रहे हैं। उसी में काम कर रही एक महिला के साथ उनके ही साथ काम कर रहे कुछ मजदूरों ने सामूहिक बलात्कार किया। 

महिला ने मखदुमपुर थाना में दिए बयान में बताई है कि वे शुक्रवार कि रात अपने टेंट में सोई थी, तभी साथ में ही काम कर रहे रंजय राय, मनोज कुमार, गुड्डू राय एवं अनिल यादव उसके टेंट में अचानक घुस गए और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। महिला ने बताया कि जब वे इसका विरोध की तो अनिल यादव ने उसका मुंह बंद कर दिया और बारी बारी सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, एसडीपीओ 2 संजीव कुमार, मखदुमपुर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सहित सभी पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस ने सभी नामजद लोगों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच हेतु भेजा गया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि सागरपुर हाई स्कूल के समीप पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो रहा है। जिसमें मजदूरी करने के लिए पटना जिले के पुरुष और महिला मजदूर आये हैं। जो टेंट लगाकर निर्माण स्थल पर ही रहते है। जहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें